who-is-the-new-governor-after-the-resignation-of-bhagat-singh-koshyari

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मौजूदा राज्यपाल (Governor) भगतसिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर की है। कोश्यारी ने कहा कि, इस मामले में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। कोश्यारी के इस विवादित बयान के बाद कई लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे है। वहीं, यदि भगत सिंह कोश्यारी राज्यपाल के पद इस्तीफा देते हैं तो अगला राज्यपाल कौन होगा? अब इसको लेकर उत्सुकता पैदा हो गई है। 

    महाराष्ट्र के नए राज्यपाल (Governor) बनने की लिस्ट में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम सबसे आगे है। हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा सुमित्रा महाजन के नाम की भी चर्चा हो रही है। भले ही महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल पद के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुमित्रा महाजन के नाम की चर्चा हो रही है। लेकिन, अभी इस मामले तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

    भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने अक्सर विवादित बयान देते है। जिस वजह से वह मुश्किल में फंस जाते है। कुछ महीनों पहले उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर बयान दिया था। जिसके बाद राज्य में हर कोई उनकी आलोचना कर रहा था। लगातार विवादित बयान देने के चलते अब विपक्ष ने भी उनके इस्तीफे की मांग की। 

    मालूम हो कि, कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वे कुछ समय के लिए पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। उनके पिता पटियाला राजवंश के अंतिम राजा थे। 1963 से 1966 तक अमरिंदर सिंह ने भारतीय सेना में भी योगदान दिया। उन्होंने 2014 में कांग्रेस के टिकट पर अमृतसर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की थी। हालांकि, कांग्रेस में आंतरिक मतभेद और पार्टी नेतृत्व से असहमति के कारण अमरिंदर सिंह ने 18 सितंबर, 2021 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस ‘पीएलसी’ नाम से एक पार्टी बनाई। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय कर दिया।