bhagwant mann

    Loading

    नई दिल्ली: एक बड़ी खबर के अनुसार पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections 2022) में  भगवंत मान (Bhagwant Mann) आम आदमी पार्टी (AAP)  के तरफ से मुख्यमंत्री पद (CM) के दावेदार हो सकते है। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने मन बना लिया है कि चुनाव संगरूर के सांसद के नाम पर लड़ा जाएगा। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि, औपचारिक घोषणा को समय लग सकता है, क्योंकि AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  कोरोना पॉजिटिव हैं। 

    बता दें कि, भगवंत मान आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट के मुखिया हैं। वहीं आम आदमी पार्टी में पंजाब में सबसे ज्यादा लोकप्रिय चेहरे भी हैं। मान पंजाब के संगरूर लोक सभा सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। उल्लेखनीय है कि, भगवंत मान पहली बार 2014 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर ही संगरूर से लोकसभा पहुंचे थे। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में समूचे देश में आप को केवल एक ही लोकसभा सीट पर समाधानी होना पड़ा था। जो कि संगरूर की लोकसभा सीट से भगवंत मान ने जीती थी। 

    उल्लेखनीय है कि, पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आप ने सोमवार को पांच और उम्मीदवारों की घोषणा की है।  पार्टी के उम्मीदवारों की सातवीं सूची के मुताबिक मजीठा विधानसभा सीट से लल्ली मजीठिया को टिकट दिया गया है। इससे पहले मजीठिया ने कांग्रेस पार्टी छोड़ 1 जनवरी को आप में शामिल हो गए थे।

    वर्तमान में मजीठा सीट से अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया प्रतिनिधित्व करते हैं। आप ने कहा कि अजय गुप्ता अमृतसर सेंट्रल सीट से, कश्मीर सिंह सोहल तरनतारन से, सुरिंदर सिंह सोढ़ी जालंधर कैंट से और बलजीत कौर मलोट से चुनाव लड़ेंगे। पंजाब की मुख्य विपक्षी पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों की कुल संख्या अब 101 हो गई है।