नई दिल्ली: हरियाणा के फरीदाबाद में नाथ संप्रदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर मोदी जी 2014 में मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं बनते तो चीन और पाकिस्तान भारत को आंखें दिखाते रहते। उन्होंने कहा कि पहले जिन्ना समर्थकों ने राम भक्तों पर गोलियां चलाईं और अगर वे फिर से आ गए तो फिर ऐसा ही करेंगे, लेकिन अब गोलियां आतंकियों और देशद्रोहियों पर चलाई जाती हैं।
Haryana | If Modi Ji hadn't become PM in 2014, then China, Pak would've continued to show their eyes to India…Earlier Jinnah supporters fired upon Ram Bhakts & if they come again they will again do it. But now bullets are fired upon terrorists, traitors: UP CM in Faridabad pic.twitter.com/jgec6R3Ll4
— ANI UP (@ANINewsUP) November 1, 2021
योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पटेल जिन्ना वाले बयान पर तीखा प्रहार किया और उनकी टिप्पणी को शर्मनाक बताया।
योगी ने कहा कि सपा प्रमुख ने जिन्ना की तुलना सरदार पटेल से की है, यह शर्मनाक है। इनकी मानसिकता तालिबानी है, जो बंटवारे में भरोसा रखती है। सरदार पटेल ने देश को एकजुट किया। वहीं वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ को हासिल करने का काम चल रहा है।’
#WATCH | Sardar Patel, Mahatma Gandhi, Jawaharlal Nehru and (Muhammad Ali) Jinnah studied in the same institute. They became barristers and fought for India's freedom… It was Iron Man Sardar Vallabhbhai Patel who imposed a ban on an ideology (RSS): SP chief Akhilesh Yadav pic.twitter.com/Pz3HkSrqn8
— ANI UP (@ANINewsUP) October 31, 2021
बता दें कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रविवार को हरदोई की रैली कहा था कि ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और (मोहम्मद अली) जिन्ना ने एक ही संस्थान से पढ़ाई की और बैरिस्टर बने और उन्होंने आजादी दिलाई। उन्हें आजादी के लिए किसी भी तरीके से संघर्ष करना पड़ा होगा तो पीछे नहीं हटे। ‘