Raghav Chaddha
(Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    मोहाली: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म हो गए है। अब लोगों की नजरें 10 तारीख को आने वाली चुनावी परिणाम पर टिकी हुई हैं। पंजाब में राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप ) के नेता राघव चड्डा ने कहा कि कांग्रेस की जगह ले लेगी आम आदमी पार्टी । आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर उभर कर आई है। अरविंद केजरीवाल 2024 में बीजेपी के ख़िलाफ़ एक चुनौती के तौर पर उभरेंगे।

    आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा ने कहा कि पंजाब के लोगों ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी को गले लगाने का मन बना लिया है और भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है। एग्जिट पोल दिखा रहे हैं कि यह आम आदमी पार्टी की लहर नहीं, सूनामी है।

    उधर, कांग्रेस नेता राजिंदर कौर भट्टल के बयान से पंजाब के चुनावी नतीजों के पहले ही राजनीतिक पारा बढ़ गया है। राजिंदर कौर भट्टल ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो आप से कांग्रेस गठबंधन कर सरकार बना सकती है। हालांकि राजिंदर कौर ने कहा कि यह उनका निजी बयान है ,इसे पार्टी का बयान ना समझा जाए। राजिंदर कौर भट्टल संगरूर जिले की लेहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही है। पंजाब कांग्रेस ने राजिंदर कौर के बयान से खुद को अलग कर लिया है। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि गठबंधन को लेकर राजिंदर कौर के अपने विचार हो सकते हैं, लेकिन यह कांग्रेस पार्टी के विचार नहीं है।