Drown
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    गिरिडीह: झारखंड (Jharkhand) के गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगरोडीह गांव में मंगलवार को छठ पूजा (Chhath Puja ) के दौरान उसरी नदी में दस वर्ष से कम उम्र के चार बच्चे पानी में डूब गए। 

    पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि आज छठ पर्व पर प्रातः स्नान करने महिलाओं के साथ बच्चे नदी तट पर गये थे जहां महेश सिंह का पुत्र मुन्ना सिंह, मदन सिंह की पुत्री सुहाना कुमारी, टिंकू सिंह की पुत्री सोनाक्षी कुमारी और बोकारो के अजय शर्मा की पुत्री दीक्षा कुमारी नदी में गहरे पानी में चले जाने से डूब गयी। उन्होंने बताया कि इससे इन बच्चों की मौत हो गयी। 

    उन्होंने बताया कि बच्चों को आनन फानन में नदी से बाहर निकाल कर गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  गांव के लोगों ने बताया कि नदी में पानी काफी था और बच्चों को गहराई का अंदाजा नहीं लगा। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों की उम्र 10 वर्ष से कम बतायी गयी है।

    उन्होंने बताया कि दीक्षा छठ पूजा के लिए बोकारो से अपने नानी के घर मंगरोडीह आयी थी। इस घटना से गांव में मातम छा गया है। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया है। (एजेंसी )