उत्तराखंड में आप को लगा बड़ा झटका, सीएम उम्मीदवार रहे कर्नल कोठियाल ने दिया पार्टी से इस्तीफा

    Loading

    देहरादून: आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड में बड़ा झटका लगा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मदीवार रहे और वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्य्ता से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से इस बात की जानकारी दी।

    कोठियाल ने लिखा, “त्यागपत्र पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं तथा बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मैं आज दिनांक 18 मई 2022 को, आम आदमी पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहा हूँ।”

    गंगोत्री से लड़ा था चुनाव

    आप ने कोठियाल को राज्य की गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ा है। पार्टी ने जहां मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन चुनाव में उन्हें बेहद बड़ी हार का सामना करना पड़ था। वह जमानत तक नहीं बच सके थे। उन्हें 6191 वोट ही मिल पाया था।