Photo: @ANI/ Twitter
Photo: @ANI/ Twitter

    Loading

    चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit  Shah)आज चंडीगढ़ दौरे पर है। इसी  के दौरान शनिवार को कांग्रेस के छह नेता भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। ऐसी अफवाहें थी कि, पंजाब कांग्रेस के चार नेता पार्टी में शामिल होने के लिए पहले से ही कतार में थे। 

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, आज बीजेपी में शामिल हुए नेताओं में कांग्रेस नेता राज के वेरका, गुरप्रीत एस कांगड़, बलबीर सिद्धू, केवल एस ढिल्लों, सुंदर शाम अरोड़ा, कमलजीत एस ढिल्लों, और शिअद नेता बीबी मोहिंदर कौर जोश और सरूप चंद सिंगला, मोहाली के मेयर अमरजीत एस सिद्धू शामिल है। 

    मूसेवाला के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की

    वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री ने यात्रा के दौरान मृत गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की। मूसेवाला के माता-पिता ने अमित शाह से अपने बेटे की मौत की केंद्रीय जांच की मांग की है। 

    दौरे से पहले लगाई जा रही थी अटकलें 

    शनिवार को गृह मंत्री के चंडीगढ़ दौरे से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। जिसमें कांग्रेस के चार वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मंत्रियों को भाजपा नेता सुनील जाखड़ के साथ दिखाया गया था। जिससे अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वीडियो में नजर आ रहे बीजेपी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया था। बीजेपी में शामिल हुए नेताओं में से बलबीर सिद्धू पिछली कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। जबकि गुरप्रीत कांगड़ राजस्व मंत्री थे।