Big-success-for-Punjab-Police,-arrested-the-accused-from-Arunachal-Pradesh
Photo: Twitter

    Loading

    मोहाली: मोहाली (Mohali) की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Chandigarh University) में MMS वीडियो लीक मामले में पंजाब पुलिस (Punjab Police) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश के सेला के पास से आरोपी सेना के जवान फौजी संजीव सिंह को गिरफ्तार किया है। 

    आरोपी सेना के जवान पर यूनिवर्सिटी की एक लड़की को ब्लैकमेल करने और अन्य लड़कियों के अश्लील वीडियो मांगने का आरोप था। पंजाब पुलिस ने यह गिरफ्तारी अरुणाचल प्रदेश पुलिस की मदद से की। पता हो कि, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक लड़की पर ही हॉस्टल की अन्य लड़कियों का वीडियो बनाकर लीक करने का आरोप लगा है।

    डीजीपी ने ट्वीट किया, ‘‘सेना, असम और अरुणाचल प्रदेश पुलिस के सहयोग से चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मामले में अहम खुलासा। आरोपी सैन्यकर्मी संजीव सिंह को सेला दर्रा (सेला पास) से गिरफ्तार किया गया। मोहाली की अदालत में पेशी के लिए बोमडिला के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है।” 

    पता हो कि, छात्रों के आक्रोश अऊर प्रदर्शन के बाद यह मामले सामने आया और जब जांच की गई तो यह खुलासा हुआ कि, आरोपी लड़की वीडियो बनाकर जिस लड़के के पास भेज रही थी वह भी किसी और को यह वीडियो भेज रहा था।

    पूछताछ में पता चला कि, आरोपी लड़का सेना के एक जवान को वीडियो भेज रहा था।  वीडियो भेजने के बाद इस जवान ने उस लड़के को वीडियो के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वहीं, उस पर दबाव बनाकर वीडियो मांगने शुरू कर दिए। जांच  के दौरान पुलिस ने इस आरोपी जवान की तरफ अपना रुख मोड़ा और इसको गिरफ्तार कर लिया।