BJP got a setback; Tehri MLA Dhan Singh Negi joins Congress, party gave ticket

    Loading

    देहरादून: उत्तराखंड चुनाव (Uttarakhand ELection) के पहले भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) को बड़ा झटका लगा है। टिहरी से विधायक धन सिंह नेगी (Dhan Singh Negi) ने पार्टी छोड़ कांग्रेस (Congress) का दमन थम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की मौजूदगी में नेगी कांग्रेस में शामिल हुए। जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें यहां से अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है। 

    ज्ञात हो कि, आज सुबह कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हुए हैं। जिसके बाद उनके टिहरी से चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है। वहीं नेगी उपाध्याय का लगातार विरोध कर रहे थे। विधायक ने ऐलान कर दिया था कि, अगर भाजपा ने किशोर उपाध्याय को टिकट दिया तो वह कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। 

    कांग्रेस में शामिल होने की थी चर्चा 

    किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने की चर्चा के बीच नेगी ने कांग्रेस में अपने लिए बात करना शुरू कर दी थी। वह लगातार कांग्रेस राज्य नेतृत्व से संपर्क बनाए हुए थे, वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेतृत्व से भी टिहरी से टिकट देने की मांग कर रहे थे। 

    14 फरवरी को होगी वोटिंग

    उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को वोटिंग होगी और 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे. इस समय उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार है. पिछले चुनाव में बीजेपी ने 57 सीटें जीती थीं और 47 प्रतिशत वोट पाए थे. जबकि कांग्रेस ने 11 सीटें जीती और 33.8 प्रतिशत वोट पाए थे. निर्दलीय 2 विधायक बने थे और इन्हें 10 प्रतिशत वोट मिले थे.