bjp-mp-from-bharatpur-Ranjeeta Koli-koli-attacked-tried-to-dump-dumper-in-rajasthan

    Loading

    जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां की भारतीय जनता पार्टी (BJP MP) की सांसद रंजीता कोली (Ranjeeta Koli) पर हमला किया गया है। रंजीता कोली पर खनन माफियाओं ने कथित तौर पर हमला करने की जानकारी मिली है। 

    रंजीता कोली (Ranjeeta Koli) ने बताया कि, उन पर ट्रक से हमला हुआ। उनकी गाड़ी के कांच तोड़े गए। इसके अलावा रंजीता कोली  ने राजस्थान पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। सांसद ने कहा कि, इस घटना के बारे में सूचना देने के दो घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। इस जानलेवा हमले के बाद अब सांसद रंजीता कोली धरने पर बैठ गई हैं। 

    बीजेपी सांसद रंजीता कोली (Ranjeeta Koli) ने कहा कि, ‘मैंने देखा कि लगभग 150 ट्रक ओवरलोडेड थे। मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वे भाग गए। उन्हें लगा कि मैं कार में हूं और इस तरह उन्होंने पथराव किया, मेरी कार तोड़ दी। मुझे मारा जा सकता था। यह मुझ पर हमला है लेकिन मैं नहीं डरूंगी।’

    इस मामले में राजस्थान के एएसपी आरएस कविया ने कहा कि, ‘सांसद ने रात में हमें बताया कि वह दिल्ली से जा रही थीं, तभी उन्हें ओवरलोड ट्रक दिखाई दिए। उसने उन्हें रोकने की कोशिश की, जबकि 2-3 ट्रक रुक गए, अन्य भाग गए। उसने यह भी कहा कि भागते समय उन्होंने उसकी कार पर पथराव किया, उस पर हमला किया।’

    सांसद रंजीता कोली ने इस बात का दावा किया कि खनन माफियाओं  ने उनकी कार पर हमला किया। वहीं सांसद नई पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। इसके बाद वह धरने पर बैठ गई हैं। इसके साथ ही रंजीता कोली ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर भी हमला बोला। सांसद ने कहा कि, ‘अशोक गहलोत सुन लें मुझ पर हमला जरूर हुआ है पर मैं डरने वाली नहीं हूं।’