Bus Accident in Himachal Pardesh
ANI Photo

    Loading

    शिमला. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में सवारियों से भरी HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त (HRTC Bus Accident) हो गई है। जिसमें बस चालक की मौके पर ही मौत (Bus Driver Killed) हो गई हैं। जबकि, 34 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा चंडीगढ़-मनाली NH 3 पर हुआ है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

    मंडी जिले की SP शालिनी अग्निहोत्री (Shalini Agnihotri) ने बताया कि, “हिमाचल प्रदेश HRTC की एक बस जो मनाली से शिमला जा रही थी वो नियत्रंण खोकर पहाड़ी से टकराई जिसके कारण बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा अभी तक 28 लोग जोनल मंडी अस्पताल में भर्ती हैं, 6 लोग मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं, 1 बच्चे की हालत गंभीर है।”

    SP अग्निहोत्री ने आगे बताया कि, “सभी भर्ती मरीजों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस टीम रेस्क्यू कर रही है। सवारियों में 2  इजराइली नागरिक भी बताए जा रहे हैं जिनकी जानकारी जमा की जा रही है।”