चरणजीत सिंह चन्नी सरकार का हुआ मंत्रिमंडल विस्तार, 15 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

    Loading

    चंडीगढ़: पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjeet Singh Channi) सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। कैप्टन सरकार में मंत्री रहे मनप्रीत सिंह बादल (manpreet Singh Badal) समेत 15 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। वहीं विधायकों  के विरोध के बाद भी राणा रणजीत को मंत्री बनाया गया है।  राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित (Banwari Lal Purohit) ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।   

    कैबिनेट शपथ ग्रहण शुरू होते ही सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के करीबी ब्रह्म मोहिंद्रा और मनप्रीत सिंह बादल ने ली पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. इसके बाद विधायक तृप्त सिंह बाजवा, अरुणा चौधरी, सुखबिंदर सरकारिया और राणा गुरजीत सिंह ने शपथ लीज्ञात ही कि, तृप्त सिंह बाजवा और राणा गुरजीत सिंह को कैप्टन के विरोधी माना जाता है कैप्टन को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग छेड़ने वालों में बाजवा सबसे मुखर थे

    रजिया सुल्ताना, राजिंदर सिंगला, भारत भूषण आशु ने मंत्री पद की शपथ ले ली है राजिंदर सिंगला कैप्टन सरकार में भी मंत्री थे सिंगला के पास शिक्षा विभाग का प्रभार था फतेहगढ़ साहिब की अमलोह सीट से विधायक रणदीप सिंह नाभा, राजकुमार वेरका, कैप्टन के धुर विरोधी संगत सिंह गिलजियान ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है

    इन नेताओं को बनाया गया मंत्री:

    • ब्रह्म मोहिंद्रा
    • भारत भूषण आशु
    •  मनप्रीत सिंह बादल
    • तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा
    • राणा गुरजीत सिंह
    • रजिया सुल्ताना
    • भारत भूषण आशु
    • विजय इंदर सिंगला
    • रणदीप सिंह नाभा
    • राजकुमार वेरका
    • संगत सिंह गिलजियान
    • परगट सिंह
    • अमरिंदर सिंह राजा वडिंग 
    • गुरकीरत सिंह कोटली

    इन मंत्रियों को हटाया गया:

    • बलबीर सिद्धू
    • राणा गुरमीत सोढी
    • गुरप्रीत सिंह कांगड़
    • साधु सिंह धर्मसोत 
    • सुंदर शाम अरोड़ा