File Photo
File Photo

    Loading

    चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। इसी के साथ उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खेल बिगाड़ने का तय कर लिया है। दरअसल, अमरिंदर सिंह ने अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। इस बात की जानकारी मंगलवार को कैप्टन के सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट कर दी। इसी के साथ कैप्टन ने कृषि कानून का मुद्दा सुलझाने के बाद भाजपा से गठबंधन करने की बात कही है। 

    कैप्टन अमरिंदर सिंह का बयान जारी करते हुए ठकराल ने कहा, “पंजाब के भविष्य की लड़ाई जारी है। एक साल से अधिक समय से अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हमारे किसानों सहित पंजाब और उसके लोगों के हितों की सेवा के लिए जल्द ही अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी शुरू करने की घोषणा करेंगे।”

    कृषि कानून सुलझा तो भाजपा से गठबंधन 

    अमरिंदर  ने कहा, “अगर किसानों का विरोध किसानों के हित में सुलझाया जाता है तो 2022 के पंजाब चुनाव में बीजेपी के साथ सीट समझौते की उम्मीद है। समान विचारधारा वाले दलों- अकाली समूहों, विशेष रूप से ढींडसा और ब्रह्मपुरा के साथ गठबंधन को भी देख रहे हैं।”

    पंजाब को बचाना है 

    कैप्टन ने पंजाब के राजनीतिक स्थिरता की बात करते हुए कहा, “जब तक मैं अपने लोगों और अपने राज्य का भविष्य सुरक्षित नहीं कर लेता, तब तक चैन से नहीं बैठूंगा। पंजाब को राजनीतिक स्थिरता और आंतरिक और बाहरी खतरों से सुरक्षा की जरूरत है।”

    ज्ञात हो कि, कैप्टन ने बीते 18 सितंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस और सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर अपमान करने की बात कही थी। इसी के साथ उन्होंने ऐलान कर दिया था कि, वह कांग्रेस में नहीं रहेंगे।