File Photo
File Photo

    Loading

    चंडीगढ़: एक ओर कांग्रेस संसद से पारित तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ देश रहे किसान संगठनों के आंदोलन को अपना समर्थन देरही है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह राज्य में आंदोलन कर रहे किसानों को अपना आंदोलन ख़त्म करने के लिए चेतावनी दे रहे हैं। सोमवार को होशियारपुर में अमरिंदर ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “राज्य में शुरू आंदोलन से हमें आर्थिक नुकसान हो रहा, इसलिए किसान धरना देने हरियाणा और दिल्ली जाएं।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य में 113 जगह किसान आंदोलन कर रहे हैं। उनके इस आंदोलन से पंजाब का बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है। इन आंदोलन से पंजाब का का क्या फ़ायदा? इससे केवल नुकसान हो रहा है।”

    उन्होंने कहा, “आंदोलन हरियाणा और दिल्ली में जो कर रहे हैं उन्हें करने दो। इससे केवल पंजाब का नुकसान होगा। अगर किसी को आंदोलन करना है तो हरियाणा और दिल्ली जाए।”