Congress again got a big setback, another MLA left the party and joined Lok Punjab Party

    Loading

    चंडीगढ़: विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं का दल-बदल जोर-शोर से शुरू है। इसी क्रम में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। गढ़शंकर से दो बार विधायक लव कुमार गोल्डी अपने समर्थकों के साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। 

    लव कुमार कांग्रेस के बड़े नेताओं में गिने जाते रहे हैं। वह 2012 से लगातार गढ़शंकर से विधायक हैं। गोल्डी के साथ उनके कई समर्थक, नगर परिषद और ब्लॉक समितियों के सदस्यों ने भी पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

    ज्ञात हो कि, पिछले दो दिनों में कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका लगा है। इसके पहले मोगा से विधायक हरजोत कमल सिंह कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। कांग्रेस ने इस बार मोगा से अभिनेता सोनू सूद की छोटी बहन मालविका सूद को टिकट देकर चुनाव में उतारा। अपनी टिकट काटे जाने से नाराज हरजोत कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हुए।