
शिमला. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण हुए भूस्खलन (Landslide), बाढ़ (Floods) और बादल फटने (Cloud Burst) से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 12 लोग घायल हो गए हैं। वहीं, 06 लोग लापता (मौत की आशंका) हो गए हैं। यह जानकारी शनिवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दी।
इससे पहले दिन में, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चला रहा है। भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में भारी संख्या में मानव और संपत्ति का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा, कल से आज तक 15 लोगों की जान चली गई। 8 लापता हैं। विभिन्न स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मैंने जिला प्रशासकों को सड़क संपर्क बहाल करने का निर्देश दिया है।
Himachal Pradesh | 21 dead, 12 injured, 6 missing in the last 24 hours as heavy rainfall continues to trigger flashflood situations, landslides & accidents in the state: State Disaster Management Authority
— ANI (@ANI) August 20, 2022
राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के एसपी कुमारी इल्मा अफरोज ने कहा कि, “पिछले 24 घंटों में भारी बारिश के कारण लापता हुए 15 लोगों को बचाने और निकालने के लिए SDRF और NDRF को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि पांच शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा, SDRF और NDRF दोनों मलबे में फंसे लापता लोगों को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान मंडी, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, हमीरपुर और शिमला जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
Himachal Pradesh | Landslide at Sonu Bangla, between Shoghi & Tara Devi. National Highway 5, between Shimla-Kalka blocked. Stones are still falling actively. Traffic has been diverted via the Shoghi Mehli bypass: Shimla police pic.twitter.com/MdmsU0DqnG
— ANI (@ANI) August 20, 2022
वहीं, राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने कहा कि भारी बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान मंडी, कांगड़ा और चंबा जिले में हुआ है। उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम संबंधी 36 घटनाएं दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि मंडी में मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग और शोघी में शिमला-चंडीगढ़ राजमार्ग सहित 743 सड़कों को जलभराव के कारण यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।