राजस्थान में किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, धान खरीदी को लेकर कर रहे थे मांग

    Loading

    हनुमानगढ़: राजस्थान के हनुमानगढ़ में से बड़ी खबर सामने आई है। जहां धान खरीदी की मांग कर रहे किसानों पर लाठी चार्जकिया है।  इस लाठीचार्ज में बड़ी संख्या में किसानों को चोंट आई है। वहीं इस दौरान पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। 

    दरअसल, किसान संगठन राज्य सरकार से धान खरीदी को लेकर लगातार मांग कर रही है। इसी क्रम में पूर्व में किए ऐलान के तहत बड़े किसान अपने ट्रैक्टर लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर पहुंच गए। उसके पहले ही पुलिस वालों ने कलेक्ट्रेट का मेन गेट बंद कर दिया। लेकिन किसान गेट पर चढ़ गए और अंदर जाने की कोशिश करने लगे। 

    किसानों के जिलाधिकारी कार्यालय में घुसते ही वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने लाठी भांजना शुरू कर दिया। इस लाठीचार्ज में कई किसानों को गंभीर चोटें आई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। 

    सरकार किसानों को उकसा रही 

    वहीं पुलिस के इस कार्रवाई पर माकपा नेता रघुवीर वर्मा ने कहा कि, “प्रशासन जानबूझकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वाले किसानों को उकसा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन मांगें नहीं मानने तक जारी रहेगा।”