Pic: @ANI Twitter
Pic: @ANI Twitter

    Loading

    श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu Kashmir Police ) बडगाम के खान साहिब से देवी दुर्गा की 1200 साल पुरानी प्रतिमा बरामद की है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि देवी की प्रतिमा को SSP बडगाम के ताहिर सलीम खान और उनकी टीम ने पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के उप महानिदेशक मुश्ताक अहमद बेघ को सौंप दिया है। 
     
    जानकारी के अनुसार, पुलिस  को खबर मिली थी कि व्यक्ति प्राचीन प्रतिमा को बेचने की कोशिश कर रहा था। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लिया। खबर के मुताबिक पुलिस ने 1200 साल पुरानी देवी की प्रतिमा को खानसाहिब के रहने वाले अब्दुल राशिद शेख के बेटे नवाज अहमद शेख के घर से बरामद की है। 
     

    Budgam Police recovered a 1200-yr-old (approx) sculpture of Goddess Durga from Khan Sahib of Budgam. The sculpture was handed over to Mushtaq Ahmad Beigh, Dy Director Department of Archives, Archaeology & Museums, J&K Govt & his team by Tahir Saleem Khan, SSP Budgam: J&K Police pic.twitter.com/wH7ICkT7z3

    — ANI (@ANI) August 31, 2021

    मजदूरों को मिली थी मूर्ति 

    देवी की मूर्ति 13 अगस्त को झेलम नदी से रेती निकालने वाले मजदूरों को मिली थी। उन्होंने आज पुलिस को बताया कि प्रतिमा देवी दुर्गा की है। जो करीब 1200 साल पुरानी है।  काले पत्थर में उकेरी गई देवी की प्रतिमा 12 x 08 इंच की है। देवी दुर्गा शेर सिंहासन पर सिंहासन पर विराजमान हैं।