Photo ANI
Photo ANI

    Loading

    चंडीगढ़: आगामी विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) की वजह से राज्य में चुनावी घमासान चल रहा है। कांग्रेस बीजेपी समेत सभी पार्टिया प्रचार प्रसार में लगे है। इसके साथ ही सभी राजनितिक पार्टियां और नेताओं के बीच तीखी बहस चल रही है। इसी बीच पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejeriwal)  ‘घोटालेबाज’ है। 

    सिद्धू ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा कि, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आईपीसी के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया जाए। सिद्धू ने लिखा कि, जनता चुनेगी अपना सीएम के रूप में आप द्वारा टेलीफोन कॉल के माध्यम से अपने सीएम चेहरे के चुनाव के संबंध में फर्जी प्रचार किया जा रहा है क्योंकि यह गणितीय रूप से व्यवहार्य नहीं है। 

    उल्लेखनीय है कि, कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग से शिकायत की है हुए उन्हें आज कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। सिद्धू ने कहा है कि, वह अपनी गंदी चाल से पंजाब के लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सिद्धू ने यह आरोप लगाया कि आप ने फेक न्यूज का हाइब्रिड मॉडल बनाया है। 

    सिद्धू ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल ने आप के सीएम चेहरे के लिए एक नंबर लांच किया और कहा कि उन्हें लगभग 21 लाख संदेश मिले। सिद्धू ने कहा कि एक प्राइवेट नंबर 5000 से अधिक संदेश या कॉल प्राप्त नहीं कर सकता, भले ही वह 24 घंटे 7 दिन चालू रहे। यह लोगों को बरगलाने का घोटाला है।

    जनता चुनेगी अपना सीएम अभियान

    बता दें कि, आप ने पिछले सप्ताह अपनी पंजाब इकाई के प्रमुख भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था। केजरीवाल ने दावा किया था कि उन्हें ‘‘जनता चुनेगी अपना सीएम” अभियान के तहत 13 से 17 जनवरी तक 21.59 लाख से अधिक प्रतिक्रियाएं मिली थीं और 93.3 प्रतिशत लोगों ने भगवंत मान का नाम दिया था। केजरीवाल ने कहा था कि सिद्धू को 3.6 फीसदी वोट मिले।  सिद्धू ने कहा कि इतने सारे कॉल एक निजी नंबर पर कुछ दिनों में प्राप्त नहीं हो सकते हैं।