Congress releases manifesto for Punjab elections, promises financial help to women, Announced to end mafia rule
File Photo

    Loading

    चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी नई सूची जारी कर दी है। रविवार को जारी नई लिस्ट में आठ उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। वहीं मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। पहले वह अपनी पारंपरिक सीट चमकौर साहिब के साथ बदौर सीट से चुनावी मैदान में होंगे। ज्ञात हो कि, चन्नी 2007 से चमकौर साहिब से विधायक हैं।

    कांग्रेस द्वारा जारी सूची में,

    पंजाब विधानसभा की 117 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने 86 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया था। कांग्रेस ने पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को अमृतसर पूर्व, मुख्यमंत्री चन्नी को चमकौर साहिब, उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी को क्रमशः डेरा बाबा नानक और अमृतसर मध्य से उम्मीदवार बनाया है। चुनाव के लिए सभी नेताओं ने अपना नामांकन भी भर दिया है।

    मुख्यमंत्री लड़ेंगे दो सीटों से चुनाव 

    कांग्रेस ने मुख्यमंत्री चन्नी को दो सीटों से चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लिया है। पहले जहां उनकी पारम्परिक सीट चमकौर साहिब से उन्होंने अपना नामांकन भरा है, वहीं अब बदौर सीट से भी वह चुनाव लड़ेंगे। पिछले कई दिनों से राज्य में चर्चा शुरू थी कि, मुख्यमंत्री दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे जिसपर आज मुहर लग गई है। चन्नी 2007 से लगातार चमकौर साहिब से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुँच रहे हैं।

    अदिति सिंह के पति का टिकट कटा 

    कांग्रेस ने रायबरेली सीट से विधायक रही विधायक अदिति सिंह के पति और नवांशहर से विधायक अंगद सिंह सैनी का टिकट काट दिया है। कांग्रेस ने अंगद की जगह सतबीर सिंह सैनी को उम्मीदवार बनाया है। ज्ञात हो कि, पिछले दिनों अदिति सिंह ने कांग्रेस से बगावत करते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था। जिसके बाद बीजेपी ने उन्हें रायबरेली से उम्मीदवार बनाया है।