विधायक अरुण नारंग के साथ हुई बदसलूकी पर राजनीति तेज, पंजाब भाजपा प्रमुख बोले- लिंचिंग पर बोलने वाले अब चुप क्यों?

    Loading

    चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) में विधायक अरुण नारंग (Arun Narang) के साथ की गई बदसलूकी को लेकर राजनीति तेज होती जा रही है।  भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) लगातार अमरिंदर सिंह सरकार (Amrindar Singh Government) पर हमलावर है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा (Ashwini Kumar Sharma) ने नेताओं और कथाकथित-बुद्धिजीवियों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “जो लोग हर समय मॉब लिंचिंग -मॉब लिंचिंग करते हैं,  वह पंजाब पर चुप क्यों?”

    शर्मा ने कहा, “मालउट में भाजपा विधायक अरुण नारंग के साथ क्या हुआ था। कई लोग भीड़ लेकर उपद्रव कर रहे थे। आज वे चुप क्यों हैं? हमने पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति के बारे में राज्यपाल से मुलाकात की और जानकारी दी है।”<

    200 लोगों पर मामला दर्ज

    भाजपा विधायक के साथ हुई बदसलूकी और पिटाई मामले में पुलिस ने 200 से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज किया है। वहीं करीब 17 लोगों की गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले पर भाजपा लगातार कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। वह राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सरकार पर हमलावर है।