Photo: @ANI Twitter
Photo: @ANI Twitter

    Loading

    चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने मानसा में पिंक बॉलवर्म के हमले से प्रभावित कपास किसानों को मुआवजे के चेक सौंपे है।  सीएम ने मान ने इस दौरान कहा, ‘लोग ईमानदार हैं, लेकिन व्यवस्था को ठीक करने में थोड़ा समय लगेगा, हर काम हो जाएगा… पूरी दुनिया पंजाब के उत्थान को देखेगी।’

    जानकारी के लिए बता दें कि, इस समय देश के कपास उत्पादकों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पंजाब में किसानों की कपास की फसल पिंक बॉलवर्म से प्रभावित हुई है। जिसकी नुकसान की भरपाई सरकार की ओर से किसानों को की गई है। पंजाब के मानसा में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिंक बॉलवर्म से प्रभावित कपास उत्पादकों को राहत के लिए चेक दिया है। 

    गौरतलब है कि,  पंजाब के नए मुख्यमंत्री ने शपथ लेते ही भगवंत मान ने अपना काम शुरू कर दिया है।  उन्होंने ने पहला निर्णय यह लिया था कि, हर सरकारी दफ्तर में डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें लगेगी। जिसके बाद उन्होंने राज्य में 25,000 नई सरकारी नौकरियों की घोषणा की। वहीं, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए आम नागरिकों के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की गई साथ ही उन्होंने विधायकों की पेंशन कम करने का फैसला भी लिया। सीएम मान ने प्रदेश के अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का भी निर्णय लिया है। और अब उन्होंने कपास उगाने वाले किसानों की मदद की है।