MANN
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के पंजाब के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मान ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है। बता दें कि, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस की हार से पहले राज्यपाल को अपने पद का इस्तीफा दे दिया है।  

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भगवंत मान 16 मार्च को पंजाब के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। वहीं, उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए  दिल्ली के सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी आमंत्रित किया है। साथ ही वे 13 मार्च को केजरीवाल के साथ मिलकर अमृतसर में रोड शो भी करेंगे।  बता दें कि, भगवंत मान ने कहा था कि, वे शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव में अपने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

    उल्लेखनीय है कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 117 सीटों में से 92 पर बहुमत के साथ जीत हासिल की है। वहीं, पिछली बार सत्ता में रही कांग्रेस समेत बीजेपी, अकाली दल को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। जिसमें गौर करने वाली बात यह रही कि, राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रकाश सिंह बादल और अमरिंदर सिंह सहित कई दिग्गज आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के सामने टिक नहीं पाए।