Punjab Protest
Photo: ANI/ Twitter

    Loading

    चंडीगढ़: मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को संगरूर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन किया। जहां पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। हालांकि पंजाब पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं करने का दावा किया है। बता दें कि, मजदूर यूनियन संगठन के मजदूर वेतन में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे।

    इस बीच, संगरूर एसएसपी ने कहा कि, कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया, और विरोध शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। प्रदर्शनकारियों के एक आक्रामक गुट ने हाथापाई की, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित किया। हमने उनकी मांगों का संज्ञान लिया है। 

    मजदूर न्यूनतम दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 700 रुपये करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारी मनरेगा के तहत कृषि मजदूरों की न्यूनतम दैनिक मजदूरी में वृद्धि की मांग कर रहे थे। 

    बता दें कि, पहले से घोषित विरोध प्रदर्शन की शुरुआत आज सुबह (30 नवंबर) हुई थी। पटियाला बाईपास पर जमा हुए मजदूरों ने पुलिस के रोकने पर मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करना शुरू किया था। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया।