Bhagwant Mann will meet Arvind Kejriwal in Tihar Jail today Bhagwant Mann will meet Kejriwal in Tihar Jail, Delhi CM's judicial custody ending today itself
अरविंद केजरीवाल- भगवंत मान (सौजन्य: सोशल मीडिया)

    Loading

    चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) में विधानसभा चुनाव के बाद राज्यसभा का चुनाव होने वाला है। राज्य के 7 राज्यसभा सदस्यों में से 5 का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है। जिनके लिए  कल यानी 21 मार्च को इन पांचों राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन भरने आखरी तारीख है।बता दें कि,  31 मार्च को राज्य में राज्यसभा के लिए चुनाव (Rajya Sabha Elections) प्रस्तावित हैं। हालही में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने (Aam Aadmi Party) ने 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। 

    पंजाब में सत्ता आने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि,  राज्यसभा के सात सीटों में से 6 सीट आम आदमी पार्टी के खाते में जाएंगी। वहीं, पार्टी के सूत्रों ने बताया कि, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के अलावा पंजाब के जीत में बड़ी भूमिका निभाने वाले दिल्ली IIT के प्रोफेसर संदीप पाठक, पंजाब के को-इंचार्ज राघव चड्ढा और गुजरात के एक बड़े पाटीदार नेता को राज्यसभा में भेजने पर चर्चा हो रही है। लेकिन अभी तक पार्टी की तरफ से किसी के भी नमो की आधिकारिक घोषणा नहीं हुआ है।

    कब होंगे चुनाव

    राज्यसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा 14  मार्च को अधिसूचना जारी की गई थी। इसके लिए नामांकन आखरी तारीख  21 मार्च है। जबकि, नामों को वापस लेने और नामांकन के वैरिफिकेशन के लिए 24 मार्च तक का समय दिया गया है। आयोग (Election Commission) के अनुसार इन चुनावों के लिए  31 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। जिसकी गिनती भी उसी दिन होगी।

    इनका कार्यकाल हो रहा खत्म

    उल्लेखनीय है कि, पंजाब के 5 राज्यसभा सदस्यों का 6 साल का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है।  इनमे सुखदेव सिंह ढींढसा, नरेश गुजराल, श्वेत मलिक, प्रताप सिंह बाजवा और शमशेर सिंह दुल्लो शामिल है। जो मार्च 2016 में राज्यसभा के सदस्य बनाए बने थे। 

    पता हो कि, पंजाब में कुल 7 राज्यसभा सीटें हैं। इससे पहले की सरकार को राज्य सभा के किसी भी सदस्य को चुनने को मौका नहीं मिला था, क्योंकि राज्य सभा के चुनाव 2016 में हो गए थे। यह आम आदमी पार्टी के लिए एक अच्छा मौका है। जिससे उनके राज्य सभा में सदस्य बढ़ जाएंगे।