File Photo
File Photo

    Loading

    जयपुर: राजस्थान में बाड़मेर के नागाणा थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां के बादरा गांव में बुधवार को एक झोपड़ी में आग लग गई। वहीं, आग के चपेट में आने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    गांव के सरपंच नग सिंह के मुताबिक, सासियों की बस्ती में यह घटना हुई है। रिडमल सिंह की ढाणी में पशुओं के चारा डालने के लिए एक झोपड़ी बनी हुई है। उसमें बुधवार को बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई। इसमें रिडमल सिंह की पोती और उनके भाई के बेटा-बेटी जिंदा जल गए।  वहीं, रिडमल सिंह ने बताया कि हम लोग शादी में गए हुए थे और पीछे यह घटना हुई है। इसमें उनकी पोती और उनके भाई का बेटा और बेटी की मौत हुई है।

    नागाणा के थानाधिकारी नरपतदान ने बताया कि, बांदरा गांव में बुधवार दोपहर खेत में बनी एक झोपड़ी में अचानक लगी। सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।  उन्होंने बताया कि, आग की चपेट में आकर दो सगे भाई-बहन सहित तीन बच्चों की जिंदा जलने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मरने वालों में अशोक सिंह (2), उसकी बहन रूकमा (7) और सरूपी (4) शामिल हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।