Mumbai Murder
मर्डर (कांसेप्ट फोटो)

Loading

महाराष्ट्र: अब तक हत्या के कई मामले सामने आये है जो हैरान कर देने वाले होते है, आज हम कुछ ऐसा ही एक हत्या के मामले के बारे में बताने जा रहे है, जिसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। आपको बता दें कि राजस्थान के पाली जिले में हत्या की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल सरधना क्षेत्र के जंगल में बकरी चरा रही एक वृद्ध महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई इसके बाद जो हुआ वह इससे भी ज्यादा खौफनाक था। आइए जानते है पूरी खबर… 

मुंह का मांस खाया 

इस दिल दहला देने वाली घटना में इतना ही नहीं बल्कि इस बर्बरता भिरे हत्या के बाद आरोपी ने मृत महिला के मुंह का मांस भी नोच कर खा लिया। इस हरकत के बाद युवक का चेहरा खून से लाल हो गया। घटना के बाद भागे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

शर्ट से ढका मूर्त महिला का मुंह 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरधना गांव की रहने वाली वृद्ध महिला शांति देवी रोज की तरह बकरियां चराने जंगल गई थी। इसी दौरान जंगल में युवक ने महिला पर बड़े पत्थर से हमला कर दिया और उसका सिर फोड़ दिया। कई बार पत्थर लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी युवक ने मृत महिला के चेहरे का मांस खा लिया। इसके बाद आरोपी युवक ने अपनी ही शर्ट उतार दी और मृत वृद्धा का मुंह ढक दिया।

दांतों से नोच कर खाया मांस 

ऐसे में अब जंगल में बकरियां चरा रहे लोगों ने यह नजारा देखा तो इसकी जानकारी गांव वालों को दी। यह देख आरोपी भाग गया। ग्रामीणों ने करीब एक किलोमीटर तक उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया और सेंदरा थाने को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि युवक ने महिला के मुंह का मांस अपने दांतों से नोच कर खा लिया।

पूछताछ जारी 

आपको बता दें कि पुलिस जांच में सामने आया है कि इस युवक का नाम सुरेंद्र है और ये मुंबई का रहने वाला है। दरअसल 24 वर्षीय युवक नशे का आदी है। पुलिस ने वृद्ध महिला की हत्या के बाद ग्रामीणों की मदद से शव को सदर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वृद्धा की बेरहमी से हत्या क्यों की गई? और क्या करने आया था युवक मुंबई से जंगल में? पुलिस इस संबंध में आरोपी से पूछताछ कर रही है।