चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में शुरू रार लगातार बढ़ता जा रहा है। नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद लगातार उनसे बात करने की प्रयास शुरू है। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में बैठक हुई। लेकिन, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चन्नी और सिद्धू के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही है। सिद्धू डीजीपी और अटोर्नी जनरल को हटाने पर अड़े हुए हैं।
ज्ञात हो कि, सिद्धू के इस्तीफा देने के बाद बुधवार को चन्नी ने उन्हें साथ बैठकर मुद्दे सुलझाने का आवाहन देते हुए बात करने के लिए बुलाया था। इसी को लेकर दोनों नेता तीन बजे बैठक करने पंजाब भवन पहुंचे, जहां दोनों के बीच करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक बैठक चली। इस बैठक में राज्य सरकार में मंत्री परगट सिंह भी मौजूद रहे।
नहीं माने सिद्धू
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में सिद्धू ने कई मुद्दों को चन्नी के सामने रखे। जिनमें से अधिकतर मांगों को मुख्यमंत्री ने मान लिया। लेकिन, राज्य के डीजीपी और अटॉर्नी जनरल को हटाने वाली मांग को इनकार कर दिया। अपनी इन दो प्रमुख मांगों के नहीं माने जाने पर सिद्धू अड़ गए।
आलाकमान लेगा फैसला
मुख्यमंत्री चन्नी और सिद्धू के बीच शुरू विवाद समाप्त करने की जिम्मेदारी कांग्रेस आलाकमान ने राज्य नेतृत्व पर छोड़ दिया था। लेकिन, कैप्टन की तरह चन्नी के साथ विवाद आलाकमान पहुंच गया है। इसी बीच सूत्रों ने कहा है कि, दोनों के बीच चल रहे विवाद का फैसला अब आलाकमान करेगा।