World's Smallest monk

    Loading

    हरिद्वार. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महाराज को लेकर काफी चर्चा है। इस महाराज को दुनिया का सबसे छोटा साधु बताया जा रहा है। नारायण नंद बाबा की ऊंचाई 18 इंच है और उनका वजन भी 18 किलो है। वहीं उनकी उम्र 55 साल है।

    स्वामी नारायण नंद महाराज खड़े नहीं हो सकते, उनके शिष्य ही उनकी देखभाल करते हैं।

    महाराज का एक वीडियो रॉयटर्स ने शेयर किया है। इस वीडियो को कई लोगों ने देखा है। महाकुंभ के लिए नंद महाराज इस समय हरिद्वार में हैं। नंद महाराज झांसी के मूल निवासी हैं और वे नागा सन्यासी हैं। उनका पिछला नाम सत्यनारायण पाठक था। नागा साधु बनने के बाद उनका नाम बदलकर स्वामी नारायण नंद महाराज रख दिया गया।