Gay partner dating app

    Loading

    नई दिल्ली: समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार हरियाणा पुलिस ने कई सरकारी वेबसाइटों को हैक करके लगभग 800 फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के आरोप में बिहार के समस्तीपुर से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

    मिली जानकारी के अनुसार आरोपी घर बैठे हरियाणा के लोगों को 500 रुपये में जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बना कर देते थे। बीते 8 अगस्त को चिकित्सा पदाधिकारी, जिला चिकित्सा निरीक्षक करनाल के द्वारा साइबर क्राइम थाना करनाल में जाली जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने से संबंधित शिकायत दर्ज कराई गई थी। 

    शिकायत दर्ज कर साइबर क्राइम थाना करनाल के एसएचओ ने जांच शुरू कर दी।  जिसमें पता चला कि समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के बरौनी गांव निवासी कमलेश्वरी राम का पुत्र संतोष कुमार राम एवं मंतोष कुमार राम घर बैठे-बैठे साइबर क्राइम के जरिए हरियाणा के लोगों को जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बना कर दे रहा है। 

    पुलिस ने बिथान थाना के सहयोग से बरदौनी गांव में छापेमारी कर आरोपी के पास से  एक मोबाइल, एक लैपटॉप एवं उसमें उपयोग किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है।