File Photo
File Photo

    Loading

    लखनऊ: यूपी पुलिस अपराधों को लेकर फुल एक्शन मूड में दिखाई दे रही है। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस कमिश्नरेट ने ताबड़तोड़ करवाई की है। बीती की शुक्रवार रात पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर 796 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर खुले में शराब पिने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

    विदित है कि, आज सुबह-सुभ पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि बीती शुक्रवार की देर रात पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। कुमार के मुताबिक, कमिश्नरेट के विभिन्न थाना क्षेत्रों से सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे 796 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने आगे बताया कि, इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कुमार के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।यूपी पुलिस की इस तरह की कार्रवाई निश्चित ही खुले में शराब पिने वाले दारुबाजों पर लगाम लगाएगी साथ ही शराब के नसे में होने वाले दैनिक अपराध को रोकने में बड़ी कारगर साबित होगी।