pakistan
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली/कुशीनगर. एक तरफ देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के आह्वान पर, हर घर तिरंगा फहराने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच कुशीनगर (Kushinagar) से आ रही एकक एक हैरान कर देने वाली खबर के अनुसार. यहां एक युवक के अपने घर पर पाकिस्तानी झंडा लगा हुआ दिखाई दे रहा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो की जानकारी होने पर पुलिस हरकत में आई और युवक पर FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

    Courtsey: Girish

    पाकिस्तानी झंडा देख लोग हुए आक्रोशित 

    दरअसल यह मामला, कुशीनगर जिले के तरयासूजान थाना क्षेत्र के बेदूपार गांव का हैं, जहां सलमान नाम के युवक ने अपने ही घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा लगा दिया। मामले की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। जिसके बाद लोगों ने सलमान का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ-साथ स्थानीय पुलिस को भी इसकी सूचना दी है। जानकारी मिलने पर पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक के घर पर लगे पाकिस्तानी झंडे को उतरवाया और सलमान को अपनी हिरासत में ले लिया।

    घर वालों की भी नहीं सुना सलमान 

    घटना पर सलमान के घर वालों ने बताया कि, हम लोगों ने कई बार मना किया उसके बावजूद भी वह नहीं माना। इस पर घर वालों से काफी नोकझोंक भी हुई, जिसके बाद सलमान शांत तो हुआ लेकिन न जाने कब उसने छत पर चढ़कर पाकिस्तानी झंडा फहरा दिया। जब गांव वालों ने यह देखा तो उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और पुलिस को खबर कर दी। बाद में पुलिस ने आरोपी सलमान को हिरासत में ले लिया।