water
Representative Image

    Loading

    नई दिल्ली. ओडिशा (Odisha) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार यहाँ के के जाजपुर (Jaajpur0 में होली खेलने के बाद खारसरोटा नदी में नहाने गए 6 बच्चे इस नदी में डूब गए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें में 4 की मौत हो गई, जबकि 2 की सघन तलाश की जा रही है। घटना जाजपुर के बडासुआर पंचायत के बांधामुंडा गांव की बतायी गई है।

    गौरतलब है कि ओडिशा के अलग-अलग जिलों में होली त्योहार के दौरान कम से कम 10 लोगों की डूबने से मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य अब भी लापता हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने  बताया कि जानकारी के मुताबिक जाजपुर जिले में 4 बच्चों के शव को शुक्रवार को खारसरोता नदी से निकाला गया था।

    इस बाबत पुलिस ने बताया कि दो अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश दमकल विभाग और ओडीआरएफ के कर्मियों द्वारा की जा रही है। घटना के अनुसार होली मनाने के बाद नदी में नहाने गए सभी बच्चे तेज धार की वजह से बह गए। वहीं पुलिस ने यह भी बताया कि क्योंझर और संबलपुर जिलों में भी छह लोग नदी में नहाने के दौरान डूब गए हैं।