nashik-accident-chalisgaon-nandgaon-road-accident-farmer-died-on-the-spot
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली. ओडिशा (Odisha) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, यहां के खुर्दा (Khurda) जिले में आज यानी गुरुवार को NH-16 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक को एक कार ने टक्कर मार दी है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 2 महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई है। उक्त हादसा बड़ापोखरी इलाके में हुआ बताया जा रहा है। मिली खबर के अनुसार उक्त कार पुरी से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जा रही थी। वहीं मृतकों की उम्र 25-35 साल के बीच थी।

    गौरतलब है कि, बीते 11 नवंबर को, ओडिशा के संबलपुर जिले में थेलकोलोई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खिंडा चक के पास एक यात्री बस के पीछे से आ रहे ट्रक से टकरा जाने से एक भयानक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी और 5 लोग घायल हो गये थी। जानकारी के अनुसार उक्त यात्री बस झारसुगुडा से संबलपुर जा रही थी। तभी इसने सड़क पर पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी थी।

    वहीं बीते मार्च में भी, ओडिशा अनुगुल जिले के खमार थाना में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 लोगों की मृत्यु हुई थी। जबकि अपराह्न के नुआपड़ा जिले के जोंक थाना क्षेत्र हुए अन्य कार दुर्घटना में 6 लोगों की जान चली गई थी।