raghubar-das odisha governor
रघुवर दास

Loading

नई दिल्ली: एक बड़ी खबर के अनुसार आज यानी 31 अक्टूबर को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghuvar Das) आज ओडिशा के राज्यपाल (Odisha Governor) पद की शपथ लेंगे। वहीं राजभवन के नए हॉल में सुबह करीब 11.45 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम तय है। जानकारी दें कि रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने की सूचना बीते 18 अक्टूबर को ही जारी हुई थी।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज ओडिशा के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।

दास ने किए जगन्नाथ पुरी के दर्शन
जानकारी दें कि रघुवर दास बीते रविवार को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से ओडिशा के लिए रवाना हुए थे। वहीं सोमवार तड़के जगन्नाथ धाम पुरी पहुंचने के बाद उन्होंने प्रभु जगन्नाथ के दर्शन किए। इस दौरान वह करीब 1 घंटे तक जगन्नाथ मंदिर में भी मौजूद रहे थे । उनके साथ BJP प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्र, जगन्नाथ मंदिर एवं पुरी जिला प्रशासन के आला अधिकार भी उपस्थित रहे थे।

आज शपथ ग्रहण 
सूत्रों की मानें तो राज्यपाल पद के शपथ ग्रहण समारोह में रघुवर दास अपने करीब 80 दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचे हुए हैं। उन्हें जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है। इधर इस ख़ास मौके पर रघुवर दास ने अपनी प्राथमिकता बताई।

ओडिशा का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहां सरकार किसी की भी हो, राज्य एवं देश का संपूर्ण विकास होना चाहिए। हम वहां ओडिशा सरकार के साथ मिलकर राज्य एवं केन्द्र की योजना का लाभ गरीब, वंचित, शोषित वर्ग के लोगों तक पहुंचे इसके लिए काम करेंगे।

रघुवर दास