court
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली/कटक. ओडिशा (Odisha) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के कटक (Cuttack) में स्पेशल पॉक्सो (POCSO Court) कोर्ट के जज बीते शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर फांसी पर लटके हुए मिले हैं। मामले पर जज के स्टेनोग्राफर आरएन महापात्रा ने बताया कि जज बिहारी दो दिन की छुट्टी पर थे। बीते शुक्रवार को ही उन्हें ऑफिस जॉइन करना था, लेकिन उन्होंने फिर से छुट्टी के लिए अप्लाई कर दिया था।

    मामले पर कटक पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर तापस चंद्र प्रधान ने बताया कि, “जज सुभाष कुमार बिहारी कटक में अपने सरकारी आवास पर फांसी पर लटके हुए मिले थे। शुरुआत में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल आगे जांच की जा रही है।”

    घटना के अनुसार ओडिशा के कटक में एक स्पेशल पॉक्सो जज सुभाष कुमार बिहारी बीते शुक्रवार को अपने घर में मृत पाए गए। जानकारी के मुताबिक 49 साल के जज सुभाष का शव पंखे से लटका मिला। वहीं मामले पर कटक शहर के जोन-3 के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) तापस प्रधान ने बताया कि जज के गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं। 

    वहीं पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, क्योंकि उनकी उसकी गर्दन पर जो निशान पाए गए हैं, वो अक्सर ‘फांसी’ लगाने के कारण होते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।