ओडिशा : ओडिशा (Odisha) के रायगढ़ से एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया है। जहां पर 21 दिसंबर को 4 लोग रायगढ़ के होटल (Raigarh’s Hotel) में रहने आए थे। Ani के रिपोर्ट के मुताबिक रशियन टूरिस्ट गाइड जितेंद्र सिंह का कहना है कि रायगढ़ के होटल में चार लोग ठहरने के लिए आए थे। उनमें से एक 61 वर्षीय व्यक्ति बी व्लादिमीर बीमार था।
अगली सुबह जब हम उसके कमरे में आए तो वह बेहोश पड़ा मिला, हमने पुलिस को फोन किया। 22 दिसंबर की सुबह उनमें से एक (बी व्लादिमीर) की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद पता चला कि उसे दिल का दौरा पड़ा था। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
रशियन टूरिस्ट गाइड का यह भी कहना है कि उसने (बी व्लादिमीर) बहुत अधिक शराब का सेवन किया होगा क्योंकि उसके पास शराब की बोतलें थीं। वह दिल के मरीज थे और उनके पास दवाइयां थीं। उसका दूसरा दोस्त भी शराब पी रहा था।
Odisha | Four people came to stay in Rayagada hotel. One of them a 61 yr old man B Vladimir was ill. Next morning, when we came to his room he was found lying unconscious, we called the police: Jitendra Singh, Guide of Russian Tourists (26.12) pic.twitter.com/pdUL52If51
— ANI (@ANI) December 27, 2022
61 शख्स के मौत उसका एक दोस्त (पावेल एंटोनोव) उसकी मौत के बाद उदास था। हैरानी की बात तो ये है कि उसकी भी 25 दिसंबर को छत से गिरने की वजह से मौत हो गई। हालांकि, यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि क्या वह (पावेल एंटोनोव) आत्महत्या से मरा या वह गलती से छत से गिर गया।
Russian tourist death case | Deceased’s friend & guide informed us about his death on the morning of Dec 22. Police were informed & then a further investigation was done. Eventually, his cremation was conducted: Bijaya Kumar Swain, Hotel receptionist pic.twitter.com/0MZdZo9jwa
— ANI (@ANI) December 27, 2022
गौरतलब है कि वहीं होटल के रिसेप्शनिस्ट का कहना है कि 21 दिसंबर को शाम करीब 4.30 बजे चार रूसी नागरिक दिल्ली से अपने ट्रैवल एजेंट के साथ हमारे होटल में रहने के लिए आए। उस समय वे नशे में थे और शराब की बोतलें लिए हुए थे। हमारे बार से भी शराब खरीदते थे।