File Photo
File Photo

    Loading

    तिरुवनंतपुरम. केरल (Kerala) में फिर से कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। राज्य में बीते 24 घंटे में 9 हजार 246 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 96 मरीजों की मौत हो गई। जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 48 लाख 29 हजार 944 और मृतकों की संख्या बढ़कर 26,667 हो गई है। इस बात की जानकारी गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग (State Health Department) ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य 14 जिलों में कोरोना के मामले सामने आए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा 1,363 केस राजधानी तिरुवनंतपुरम में दर्ज किए गए। जबकि एर्नाकुलम 1,332 और त्रिसूर में 1,045 नए मामले आए हैं।

    नए मामलों में से 52 स्वास्थ्य कर्मचारी हैं, जबकि 39 राज्य के बाहर के हैं। वहीं 8,808 संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। हालांकि 347 में इसका सोर्स स्पष्ट नहीं हुआ है।

    वहीं अच्छी बात यह रही कि बीते 24 घंटे में राज्य में 10 हजार 952 लोग इस खतरनाक बीमारी से उबरे हैं। जिससे राज्य में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 47 लाख 06 हजार 856 हो गई। फिलहाल राज्य में 95 हजार 828 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

    राज्य में बीते 24 घंटों में कुल 88,733 नमूनों की कोरोना टेस्ट की गई। फिलहाल राज्य में 3,33,634 लोग निगरानी में हैं। इसमें से 3,22,648 होम/संस्थागत क्वारंटाइन में हैं। जबकि 10,986 अस्पतालों में हैं।