सीएम अशोक गहलोत (Photo Credits-ANI Twitter)
सीएम अशोक गहलोत (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: भारत में हिंदुत्व ( Hindutva) को लेकर लगातार बयानबाजी जारी है। इसे लेकर भाजपा (BJP) और विपक्ष आमने-सामने है। इसी कड़ी में अब राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Rajasthan CM Ashok Gehlot) ने बीजेपी पर हिंदुत्व को लेकर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा कि भाजपा का हिंदुत्व सिर्फ चुनाव जीतना है।

    ज्ञात हो कि राजधानी दिल्ली में पत्रकारों से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इनका (भाजपा) हिंदुत्तव सिर्फ चुनाव जीतना है। हमारा हिंदुत्तव धार्मिक भावना आधार पर है। अगर सब लोग अपने धर्म के अलावा दूसरे धर्म का भी सम्मान करेंगे तो देश में हिंसा होगा ही नहीं। देश सिर्फ विकास के लिए आगे बढ़ेगा। 

    राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला-

    गहलोत ने कहा कि देश में जिस तरह से हिंसा हो रही है उससे देश किस दिशा में जाएगा, ये सबको पता चल गया है। देश में खतरनाक पॉलिसी चल रही है, देशवासियों को समझना पड़ेगा। हमेशा सत्ता पक्ष का काम हिंसा रोकना होता है, लेकिन यहां उल्टी गंगा बह रही है।