बंगाल कैबिनेट ने प्रस्ताव किया पास, अब मुख्यमंत्री ममता होंगी विश्वविद्यालय की चांसलर

    Loading

    कोलकाता: राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankar) और तृणमूल कांग्रेस सरकार (Trinmool Congress Government ) के बीच शुरू लड़ाई बढ़ती जा रही है। इसी बीच राज्य सरकार ने राज्य संचालित विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर राज्यपाल की जगह मुख्यमंत्री को बनाए जाने वाले विधेयक को कैबनेट से मंजूरी मंजूरी दे दी है। जिसकी घोषणा राज्य सरकार के मंत्री बरत्या बसु ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी। 

    मंत्री ने कहा कि, “आज हमने फैसला किया है कि सभी सरकारी विश्वविद्यालयों में कुलपति राज्यपाल की जगह मुख्यमंत्री होंगी। राज्य कैबिनेट ने इस संशोधन को मंजूरी दे दी है। वहीं अब इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा।” 

    ज्ञात हो कि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जयदीप धनखड़ के बीच किसी न किसी मुद्दे पर विवाद चलता रहता है। पिछले साल दिसंबर में राज्यपाल ने सभी विश्वविद्यालय के उपकुलपति की बैठक बुलाई थी, जिसमें कोई शामिल नहीं हुआ था। जिसपर राज्यपाल ने राज्यसरकार पर धमकाने का आरोप लगाया था। इसी के साथ राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाया था।