patna
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली/पटना. जहां इन दिनों, राजधानी पटना (Patna) में दुर्दांत अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है।  वहीं जिले में बढ़ते अपराध को रोक पाना अब राज्य के पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा है।  ऐसी ही घटना पटना के बेऊर थाना क्षेत्र कि है।  इस घटना में प्रेम-प्रसंग में एक युवती को गोली मारने की खबर है। 

    वहीं गोली लगने से काजल नामक यह युवती घायल हो गई है जिसका इलाज निजी नर्सिंग होम में किया जा रहा है।  उक्त घटना बीते बुधवार सुबह की है।  जब युवती इंद्रपुरी मोहल्ला स्थित अपने घर से बाईपास की ओर जा रही थी उसी दौरान उस पर गोली चलाई गई, जिसमें उक्त युवती घायल हो गई।  घटना की जानकारी मिलते ही बेऊर थाना की पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गई है और मामले की तफ्तीश कर रही है।  पुलिस का कहना है कि सब्जी विक्रेता की बच्ची को कुछ अपराधियों ने गोली मार दी है। 

    यहां देखें Video

    वहीं घायल 15 वर्षीय किशोरी काजल को गर्दन में गोली लगने के बाद उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।  घटनास्थल पर पुलिस के देरी से पहुंचने से लोगों में काफी आक्रोश था।  बाद में परिजनों ने ही गंभीर स्थिति में घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है।  घटना के कारणों का फिलहाल साफ़ पता नहीं चल सका है।  वहीं पुलिस ने सूचना अपनी जांच शुरू कर दी है और इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर कर देख रही है।