Bihar nalanda clash between two groups
Photo: Video Screengrab

Loading

पटना: बिहार के नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के गगन दीवान के पास दो गुटों में हिंसक झड़प होने की जानकारी सामने आई है। यही नहीं हिंसक झड़प में पथराव और वाहनों को आग लगने की भी खबर है। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। इससे पहले राज्य के ही सासाराम जिले में हिंसा झड़प हुई। इस घट्न के दौरान कई पुलिस कर्मी घायल भी हुए थे। जिला प्रशासन ने हालत को देखते हुए शहर में धारा  144 लागु कर दिया है। 

एडीएम चंद्रशेखर ने बताया कि दोनों गुटों में तनाव है और पथराव भी हुआ। कुछ घरों में आग लगा दी गई। आग बुझाई जा रही है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर उन्हें शांत कराया। स्थिति अब नियंत्रण में है। उन्होंने यह भी बताया  सासाराम में दो गुटों के बीच झड़प में स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। शहर में धारा 144 सीआरपीसी लगाई गई है।

खबरों के मुताबिक, पहले दो पक्षों के विवाद हुआ। जिसके बाद यह विवाद बढ़कर दोनों गुटों में पत्थरबाजी और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। वहीं, एक झोपड़ी में आएग लगने की भी खबर है। जिसके बाद इलाके में तनाव का स्थिति बनी हुई है। हिंसा भड़कने के बाद जिले के कादिरगंज मुबारकगंज चौखंडी नवरत्न बाजार में दुकानों को बदन कर दिया गया हैं।