Nitish Kumar
नीतीश कुमार (फ़ाइल फोटो)

    Loading

    बिहार के आठवें मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर शपथ ले ली है। इसी के साथ साथ तेजस्‍वी यादव ने उपमुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। आज का दिन बिहार के इतिहास में एक बड़ा दिन है। लेकिन इसी के साथ साथ सोशल मीडिया पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जब विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार ने RJD और कांग्रेस के साथ अपना गठबंधन तोड़ा था और भाजपा का दामन थमा था।

    Post Link :

    वीडियो में नीतीश कुमार RJD और कांग्रेस पर आरोप लगते लगाते हुए दिख रहे है। वीडियो में नीतीश कुमार कह रहे हैं कि एक बार वह और उनकी पार्टी RJD और कांग्रेस के साथ अपने गठबंधन से मुक्त हो चुकी है, अब चाहे कुछ भी हो, चाहे उनको और उनकी पार्टी को मिट्टी में मिलना पङ जाये लेकिन अब वह RJD  और कांग्रेस के साथ अपना चैप्टर ख़त्म कर चुके हैं और भाजपा के साथ एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं।  

    इस वीडियो में नीतीश कुमार RJD  और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए यह  कहते हैं कि RJD और कांग्रेस पार्टी भरोसा करने वाली पार्टी नहीं है।