ममता बनर्जी
ममता बनर्जी

    Loading

    नई दिल्ली: भारत ही नहीं दुनियाभर में बंगाल की शेरनी, लोगों की ‘दीदी’ ममता बनर्जी (Happy Birthday Mamata Banerjee) का नाम मशहूर है। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (West Bengal CM) कार्यभार संभाल रही हैं। ममता बनर्जी का जन्म कोलकाता में एक हिंदू बंगाली परिवार में 5 जनवरी 1955 को हुआ था। ममता बनर्जी के पिता का नाम प्रोमिलेश्वर बनर्जी था और मां का नाम गायत्री देवी था। ममता बनर्जी पढ़ाई के दिनों से ही राजनीति में सक्रिय थी। ममता बनर्जी ने इतिहास में ऑनर्स डिग्री, इस्लामी इतिहास में मास्टर डिग्री, साथ ही साथ एजुकेशन और लॉ में भी डिग्री हासिल की है।

    ममता बनर्जी ने साल 1984 में लोकसभा चुनाव जाधवपुर से लड़ा था, इसी चुनाव में उन्होंने जीत का स्वाद चखा और उसके बाद उन्होंने कांग्रेस जॉइन कर ली। लेकिन जाधवपुर सीट से उन्होंने फिर साल 1989 में चुनाव लड़ा लेकिन इस बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। इस हार के बाद दीदी पूरे दमखम के साथ मैदान में फिर उतरी और 1991 में फिर से जीत हासिल की। ममता बनर्जी और कांग्रेस का साथ साल 1970 से रहा 1997 तक रहा। उसके बाद दीदी ने कांग्रेस से अलग होने का फैसला लिया। 

    ममता बनर्जी ने कांग्रेस से अलग होने के बाद साल 1998 में तृणमूल कांग्रेस बनाई। नई पार्टी बनाने के बाद ममता बनर्जी ने वो कर दिखाया जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी। दरअसल अपनी पार्टी की अध्यक्ष बनकर उन्होंने वाम दलों की दशकों पुरानी सत्ता साल 2011 में छीन ली। यहीं से ममता बनर्जी के जीत का जो दौर शुरू हुआ तो उन्होंने पलटकर फिर पीछे नहीं देखा।