BJP has become corrupt in appeasement of Muslims, now Akhil Bharat Hindu Mahasabha will give justice to Hindus

    Loading

    ओमप्रकाश मिश्र 

    रांची. आज देश के अधिकांश राजनीतिक दल हिंदू राष्ट्र के विचारों को पसंद नहीं करती वहीं अपने आप को हिंदूवादी कहने वाली भाजपा ने भी छद्म धर्मनिरपेक्षता का राग केवल मुस्लिम वोट पाने के लिए अलापना शुरू कर दिया है। आज तक भाजपा को हिंदू महासभा ने आंख मूंदकर समर्थन किया की भाजपा भारत को संवैधानिक रूप से हिंदू राष्ट्र घोषित करेगी, पर अब हिंदू महासभा को पूर्ण विश्वास हो गया है की भाजपा भी मुस्लिम तुष्टिकरण करने वाली राजनीतिक दलों के लाइन में खड़ी हो गई है।

    देश के हिंदुओं की आंखों में धूल झोंककर, अल्पसंख्यकों को बढ़ावा देना, गौ हत्या पर प्रतिबंध न लगाना, हिंदू युवाओं को नौकरी से वंचित कर देना एवं अल्पसंख्यक युवक एवं युक्तियों को भाजपा सरकार द्वारा विशेष लाभ पहुंचाना भाजपा सरकार की नियति बन गई है भाजपा के इस कुकृत्य के लिए अखिल भारत हिंदू महासभा भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। अखिल भारत हिंदू महासभा ने अब यह  निश्चय कर लिया है कि अपनी आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए सड़क से लेकर संसद, विधानसभा तक में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर हिंदू राष्ट्र के आवाज को बुलंद करेगी।

    रांची स्थित आरआर टावर में आयोजित प्रदेश स्तरीय एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने आज ये उद्गार व्यक्त किया। विजय मिश्र ने कहा कि झारखंड में हिंदू महासभा के विस्तारीकरण का मुख्य उद्देश्य है बिखरे हिन्दुओं को पुनः संगठित करना। उन्होंने कहा कि जैन, सिख, बौद्ध, सरना यानी जो धर्म सनातन धर्म का अनुसरण करता हो, सनातनी परंपरा कायम रखा हो, उसको अखिल भारत हिंदू महासभा हिंदू ही मानती है। हिंदू महासभा का यह मानना है कि भारत में इस्लामिक और इसाई धर्म को कोई भी विशेषाधिकार प्राप्त ना हो। एक हद तक हिंदू धार्मिक संहीता से तय हो की देश के नागरिकों को कैसे रहना है और कैसा व्यवहार करना है।

    विचारों का उपहास उड़ाएगी

    हमें मालूम है की अल्पसंख्यक वादी राजनीतिक दल के नेता एवं वर्तमान भाजपा के धर्मनिरपेक्ष वादी गांधीवादी नेता हमारे इन विचारों का उपहास उड़ाएगी। हिंदू महासभा सनातन धर्म के सिद्धांतों को ध्यान में रखकर कानून बनाने का की इच्छा जाहिर करती है, झारखंड समेत पुरे देश में झारखंड में और देश में हमारे इन विचारों का समर्थन करने वालों की कमी नहीं है। 

    देश पर शासन का अच्छा आधार है

    हिंदू राष्ट्रवाद के समर्थक सोचते हैं हिंदुत्व एक विवेकशील, सहनशील, सनातन धर्म की उपज है, इसीलिए यह देश पर शासन का अच्छा आधार है। क्योंकि दुनिया में सिर्फ भारत ही एक ऐसा देश है जहां प्रभावी तौर पर हिंदुओं का वास्तविक घर है इसलिए हिंदुओं पर केंद्र सरकार को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत थी। पर मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पाने के चक्कर में देश के हिंदुओं के साथ गद्दारी किया है।

    हमारी प्राचीन सांस्कृतिक व्यवस्था, खानपान, रहन सहन, आचार विचार, धर्म अध्यात्म, संबंध और जीवन चर्चा दुनिया में बेहतर और शानदार है। इस देश में बसने वाले मुसलमानों ईसाइयों एवं अन्य धर्मावलंबियों को भी मर्यादा पूर्वक जीवन जीने का अधिकार प्राप्त हो इसकी व्यवस्था भी समुचित ढंग से हिंदू महासभा चाहती है। धर्मनिरपेक्ष वादियों और भाजपाइयों का यह सोचना गलत है कि हिंदू राष्ट्र की कोशिश देश में निवेश, व्यापार और सद्भाव को नष्ट कर देगी।

    व्यापार और विकास पर फोकस करते है

    मिश्र ने कहा कि देश के हिंदू आज हिंदू महासभा पर इसीलिए गर्व करते हैं कि हिंदू महासभा समर सत्ता पूर्ण बनी रहे और प्रत्येक युवाओं को नौकरी, व्यापार और विकास पर फोकस करते है। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव देवव्रत नाथ शाहदेव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष गायत्री तिवारी, प्रदेश युवा अध्यक्ष पंकज कुमार सोनी के साथ राज्य के सभी प्रमुख जिला अध्यक्ष उपस्थित थे। सभा का संचालन  दीपांशु गोयल ने किया।