BJP leader Jitram Munda shot dead in Ranchi, former Chief Minister Raghuvar Das attacked Hemant Sarkar

    Loading

    रांची: भारतीय जनता पार्टी के नेता और एसटी मोर्चा के रांची जिला अध्यक्ष जीतराम मुंडा  हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। वहीं एक अन्य नेता राजकिशोर साहु घायल हो गए हैं। यह वारदात बुधवार की शाम ओरमांझी थाना क्षेत्र के पालू स्थित आर्यन लाइन होटल पर हुई। इस घटना को लेकर पूर्व सीएम रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर तीखा प्रहार किया है। 

    मिली जानकारी के अनुसार, जीतराम मुंडा अपने साथी राजकिशोर साहु विरोध प्रदर्शन कर वापस लौटे रहे थे। रास्ते में दोनों नेता चाय पिने के लिए ओरमांझी थाना क्षेत्र के पालू स्थित आर्यन लाइन होटल में रुक गए। तभी कुछ बदमाश वहां पहुंचे और दोनों को गोली मार और फरार हो गए। इस गोलीबारी बारी के बाद तुरंत दोनों के मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जीतराम मुंडा को मृत घोषित किया। अपराधियों ने मुंडा के सर पर गोली मारी। 

    एसआईटी का गठन कर जांच शुरू 

    इस मामले में एसपी रांची ग्रामीण नौशाद आलम ने बताया कि, “मुंडा अपने साथी साहू के साथ एक लाइन होटल में बैठे थे तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसआईटी का गठन जांच जारी। 

    झारखंड में सरकार नहीं अपराधियों का राज 

    राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस मामले की कड़ी निंदा करते हुए हेमंत सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “झारखंड में अपराधियों का राज हो गया है। हेमंत सरकार राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी चरमरा गयी है। राज्य में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।”

    उन्होंने कहा, “झारखंड में आज न तो आदिवासी सुरक्षित है और ना ही बच्चियां सुरक्षित है। सरकार का मंत्री-विधायक, अधिकारी सभी तुष्टिकरण की राजनीति में लगे हुए हैं। जनता की किसी को परवाह नहीं है।”