BJP नेता की बेटी के साथ दरिंदगी, पहले रेप फिर आंखें निकालकर पेड़ से लटकाई लाश

    Loading

    झारखंड (Jharkhand) के पलामू जिले से बेहद घिनौनी घटना सामने आई है, जहां कुछ दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। दरअसल स्थानीय बीजेपी नेता (BJP Politician) की 16 साल की बेटी की निर्मम हत्या (Murder) कर दी गई है। लड़की के साथ पहले रेप किया गया, फिर उनकी आखें निकालकर, आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है।  

    घटना 7 जून की बताई जा रही है, जब पीड़िता सुबह 10 बजे घर से बाहर गई थी, जिसके बाद वो घर वापस नहीं आई। घरवालों ने सोमवार से तलाशी शुरू कर दी थी। कोई जानकारी नहीं मिलने पर पांकी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस को छानबीन में पीड़िता का शव लाली माटी जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। बता दें कि, मृतक लड़की के पिता कि चार बेटी व एक बेटा है। पीड़िता इनमें से सबसे बड़ी बेटी थी।

     

    पेड़ से लटका मिला शव 

    पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसके आधार पर ही आरोपी प्रदीप की गिरफ्तारी भी हो पाई है। पांकी के थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने गायब होने से संबंधित गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। पुलिस छानबीन में जुटी थी। जंगल से शव बरामद कर लिया गया है। प्रथम दृष्टिया में लगता है कि उसकी हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए हत्यारे ने उसे पेड़ के सहारे फंदे से लटका दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अभी इंतजार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

    वहीं पिता ने अपने कहा है कि, उनकी बेटी का सामूहिक बलात्कार हुआ है, जिसके बाद उसकी आखें  फोड़ दी गई। गांव के श्मशान घाट में ही पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया। पिता ने नाम आखों से बेटी को मुखाग्नि दी।