BJP-TMC workers clash, BJP leader Kalyan Choubey's car vandalized

    Loading

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद से शुरू हिंसा लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को भबानीपुर उपचुनाव में एक बार फिर हिंसा हुई है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी  तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान भाजपा नया कल्याण चौबे की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई।

    ज्ञात हो कि, भबानीपुर विधानसभा सीट पर उप-चुनाव हो रहा है। इस सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं। वहीं भाजपा ने यहां से प्रियंका टिबरेवाल को मैदान में उतरा है भबानीपुर सीट ममता की पारंपरिक सीट है। 2011-मई 2021 तक वह इसी सीट से जीतकर मुख्यमंत्री बनी थी

    ममता बनर्जी ने डाला वोट 

    उपचुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपना वोट डाल दिया है। उन्होंने अपने निजी निवास के पास स्थित मित्रा इंस्टीट्यूशन में बने मतदान केंद्र में पहुंच कर वोट डाला है। उनके साथ उनके भांजे अभिषेक बनर्जी ने भी अपना वोट डाला है।

    तीन बजे तक 48 प्रतिशत हुआ मतदान 

    पश्चिम बंगाल में तीन सीटों पर चुनाव हो रहा हैजिसमें समसेरगंज, जंगीपुर और भबनीपुर हैं। तीन बजे तक तीनो सीट पर क्रमश: 72.45 फीसदी, 68.17% और 48.08 फीसदी मतदान हुआ हैं।