Tripura Assembly Elections 2023
FILE PHOTO

    Loading

    नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। जिसके तहत पार्टी ने राज्य विधानसभा की 117 सीटों में से 34 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। जिसमें पिछले दिनों कांग्रेस छोड़ कर आने वाले राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी का नाम भी शामिल है। नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य प्रभारी दुष्यंत गौतम ने नामों का ऐलान किया।

    भाजपा महासचिव तरुण चुग ने उम्मीदवारों के बैकग्राउंड बताते हुए कहा, “किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले 12 उम्मीदवारों को, अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को 8 टिकट, सिखों को 13 टिकट दिए गए हैं. सूची में डॉक्टर, वकील, खिलाड़ी, किसान, युवा, महिलाएं और पूर्व आईएएस हैं।”

    देखिये किसको कहां से मिली टिकट

    पहली बार बिना अकाली लड़ रही चुनाव

    ज्ञात हो कि, भारतीय जनता पार्टी पंजाब में इस बार शिरोमणि अकाली दल से अलग होकर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी लोक पंजाब पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों के अलावा इस गठबंधन में अकाली से अलग हुआ एक और दल भी शामिल है।