
पलनाडु: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी (Jaganmohan Reddy)की पार्टी YSRCPऔर पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) की पार्टीTDP के कार्यकर्ताओं के बीच शुक्रवार रात पलनाडु जिले में विवाद बढ़ने के बाद हिंसक झड़प हो गई। स्थिति इतनी खराब हो गई कि दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का महौल है। इस बीच पुलिस बीच बचाव करती नजर आई।
जानकारी के अनुसार दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प के दौरान तोड़फोड़ और आगजनी भी की गई। कई वाहनों को आग लगा दिया गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का महौल है।
#WATCH | Andhra Pradesh: Violent clashes erupt between YSRCP and TDP workers in Palnadu district, police on the spot.
(Warning: Violence & Arson) pic.twitter.com/hzjTaaC1hi
— ANI (@ANI) December 16, 2022
पलनाडु एसपी वाई रविशंकर रेड्डी ने कहा कि माचेरला कस्बे में एक कार्यक्रम में आपराधिक इतिहास वाले कुछ लोगों ने विरोधियों पर पथराव किया। इसमें शामिल लोगों को दबोच लिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है। साथ ही शहर में धारा 144 लागू की गई है।
बता दें कि टीडीपी कार्यकर्ता माचेरला में वाईएसआरसीपी सरकार के खिलाफ रैली करने जा रहे थे। पार्टी के प्रभारी जुलाकांति ब्रह्म रेड्डी के नेतृत्व में टीडीपी समर्थक ‘इधेमी खर्मा’ कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। इसी दौरान यह बवाल शुरू हुआ और दोनों पार्टियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। आपस में मारपीट, पथराव और आगजनी की गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए 10 लोगों को हिरासत में लिया है।